Last modified on 14 अप्रैल 2018, at 10:45

प्रथम मिलन / रामावतार यादव 'शक्र'

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:45, 14 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामावतार यादव 'शक्र' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गंगा के तट पर जब उस निशि
चन्द्र किरण मुसकाती थी,
प्रथम मिलन की मधुमय बेला
रस की धार बहाती थी।
जीवन भर का क्लेश मिट गया
देखा जभी रूप अपरूप;
प्रेम-पाश में बँधे जब कि हम
मदमाती अधराती थी।

सारा जग सुधिहीन पड़ा था,
दोनों हमीं रहे थे जाग!
विस्मृति की मादक घड़ियों में
सुलग उठी जीवन की आग।
प्रेम-अश्रुकण गिरकर कितने
सैकत पर प्रियमाण हुए!
वही हमारा आत्म-समर्पण
बना करुण गीतों का राग।
-नवम्बर, 1932