Last modified on 14 अप्रैल 2018, at 10:46

जीवन का दीप / रामावतार यादव 'शक्र'

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:46, 14 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामावतार यादव 'शक्र' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपने मानस के मन्दिर में जीवन का दीप जलाता मैं।

1.

सपनों को लेकर बड़ा हुआ,
सपनों को लेकर जीता मैं।
क्या कहूँ कि किसकी इच्छा से
नित घोर हलाहल पीता मैं।
खोकर सारी सुधि सोच रहा-
”मैं कौन कहाँ से आया हूँ“।
अंतस में कसक-कोष अपारे,
फिर भी हूँ अब तक रीता मैं।

आँसू के पावन फूलों से पूजा का थाल सजाता मैं।
अपने मानस के मन्दिर में जीवन का दीप जलाता मैं।