भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिज्ञासा / रामावतार यादव 'शक्र'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:47, 14 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामावतार यादव 'शक्र' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्राणों में क्यों पीड़ा बसती?
आँखों में आशा रहती?
युग-युग का अरमान लिए क्यों
आँसू की सरिता बहती?

पा संकेत किसी का प्रतिपल
साँसें भाग रहीं नादान।
इसी तरह जीवन के क्रम का
क्यों होता जाता अवसान।

अन्वेषण का दीप जलाए
बढ़ा जा रहा मैं किस ओर?
आहों का संबल देकर क्यों
क्षुब्ध समीर रहा झकझोर?
-1934 ई.