भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

टिड्डी / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:23, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिस दौर में,
कविता से नहीं,
पुरस्कार से,
होता बड़ा कवि-

उस दौर की,
अमराई सारी
सूख गयीं

कोयल अंतिम
कूक गयीं

कौए चुग गये
मुक्ता सारे

टिड्डी चुग-चुग
खेत गयीं।