Last modified on 16 अप्रैल 2018, at 19:28

सरसों का खेत मेरा मन / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:28, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सरसों का खेत मेरा मन
लहके साँस में सुगंध
तेरे साथ से सुखी
मेरा आखिरी बसंत,
प्रिय पहली तरंग
तेरे प्राण से उठी जो
मेरे अंग में रची वह
जैसे मेहँदी का रंग,
मेहँदीका रंग, बन्ने
लाल-सी पतंग
जैसे बादलों पे छाए
मैंने धोया बहुत
इसको पोंछा बहुत
बैरी रचता ही जाए