भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रच दे माँ / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:31, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रच दे माँ, हाथों में मेहँदी
मेहँदी ज्यों ताँबे के जैसी
दमके बदली सूरज ऊपर
छाकर कोई शाम

और शाम को चैत मास की
चुपके-चुपके रंगोली से
फूल खिलें साँसों में जैसे
महके उनका नाम

भर दे माँ, आँखों में काजल
काली सूर्यमुखी के मन-सी
अँज दे मेरी आँख तो देखूँ
देख के जिनको जन्म-जन्म की
थिरक गयी पहचान