Last modified on 16 अप्रैल 2018, at 19:33

रिश्ता / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बहुत दिनों के बाद
घर के दरवाजे जा
अपने लेटर-बक्स को देखा

क्या आने को था
इस उतरे-उतरे मौसम में भी
कहीं किसी से
फूलों का रिश्ता?

क्या होने को था
ऐसा कुछ जिसकी
छोड़ चुका मन
वर्षों से प्रत्याशा?

लेटर-बक्स भले खाली था
पर कहना क्या तुमने
सच ही,
पत्र नहीं भेजा?