Last modified on 16 अप्रैल 2018, at 19:33

भेंट / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सोचो कि हम दोनों
मिले हैं
और बड़ी शालीनता से
दो कप चाय
बीच में रख
बैठ गये हैं

अब सोचो
कि हमें
क्या कहना है

पिछला कुछ
उलाहना है?

अगला कुछ
कल्पित कर
बतलाना है?

या इसी भंेट में
अलग हो जाना है?

सोचो न,
क्या कहना है!