Last modified on 16 अप्रैल 2018, at 19:46

हो जाने दो मुक्त / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह सुबह शाम की बेकली
देह का मोह-उत्सव
सड़क पर टिकटिकायी
निगाह बावली
भरे-भरे दाँतों के
गुदे बदन पर नील कमल
जाने दो
हो जाने दो मुक्त
आज अपनी ही राख से
उडूँ झाड़कर पंख
चीर आकाश