Last modified on 17 अप्रैल 2018, at 12:28

यह भी माया है / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:28, 17 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुम आए
मेरे प्रभु की माया थी
तुम नहीं रुके
यह भी माया है

किन्तु अणु-अणु जो
भीतर तक रंग आता है
वह कभी नहीं
बिसराता है

इसीलिए चौरासी-
लाख जन्म तक
शायद यह तय होना है

किसको कब क्या खोना,
क्या पाना है!