भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज के बाद / नईम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:37, 13 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज के बाद कल नहीं होगा,
प्रश्न टेढ़ा है, हल नहीं होगा।

वो जो अपनी पड़े हैं जेलों में
उनका घर-द्वार क्या कहीं होगा?

मात्र कहने से छूट जाए जो-
और कुछ हो, अमल नहीं होगा।

साँप यदि सभ्य हो गया हो तो
बात ये है, गरल नहीं होगा।

छोड़ आए हैं जिन ठिकानों को-
लौट पाना सरल नहीं होगा।

जिनके आकाश पेड़ से नीचे,
उनके डैनों में बल नहीं होगा।

हमने ऐसी क़लम लगाई है
फूल के बाद फल नहीं होगा।