भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आइए पढ़ आएँ चलकर / नईम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:56, 14 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आइए पढ़ आएँ चलकर
फातेहा उनकी मज़ारों पर।

पीर, सूफी, औलिया या संत शायद
रहे हों अपने दिनों के,
वो खुदा होते रहे होंगे हज़ारों
आशिकों के, कमसिनों के;

चाँद सूरज नाचते होंगे।
कभी उनके इशारों पर।

कब्र में सोए पड़े वो चैन से,
सूने पड़े सब आस्ताने,
आज चोरों-तस्करों ने यहीं पर
बेखौफ कर रक्खे ठिकाने।

लग रही है अब इन्हीं की-
नाव मनचीते किनारों पर।

आज क्या माँगें भला इनसे,
करें क्या हम इन्हें अर्पित?
दृष्टि में इनकी हमारे
मूल ये अभिचार वर्जित।

पिता ये इंसानियत में
अभी भी भारी हजारों पर।

आइए पढ़ आएँ चलकर
फातेहा उनकी मजारों पर।