भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आठ पहर का दाझणा / नईम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:26, 14 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आठ पहर का दाझणा
हमसे सहा न जाए-कबीरा!

बापू के इस रामराज्यमें,
दैहिक, दैविक, भौतिक तापा,
किसके सर बाँधू मैं साफा?
जला जा रहा मेरा आपा।

यह घर खाला का मगर
हमसे रहा न जाए-कबीरा!

रूख जड़ों से उखड़ जाय जब,
राजा हाथी बिगड़ जाय जब,
प्रजातंत्र को चाटेंगे क्या सारी
दुनियाँ बिगड़ जाय जब?

इस रौरव वैतरणीजल में-
हमसे बहा न जाए कबीरा।

घर-घर में शैतान नुमाया,
खरच रहे जो नहीं कमाया।
साहूकार-लफंगों ने मिल,
घर उजाड़कर नगर बसाया;

कहें-सुनें की माफी चाहूँ-
आगे कहा न जाए कबीरा!

साहब मेरा रांगणा,
हमसे रहा न जाए कबीरा।