Last modified on 18 मई 2018, at 18:16

नीलनव नीरधर / रामइकबाल सिंह 'राकेश'

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:16, 18 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामइकबाल सिंह 'राकेश' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नीलनव नीरधर,
गगन के पटल पर उमड़ आए घुमड़।
नीलनव वारिधरं

भयंकर यामिनी घिरी तम से सघन,
चलन रहा सधा सम पर विकटतर पवन,
लहर के तीर पर निमिष क्षण-मुखर स्वर।

मेघमृदंग नाद श्रवणकर गर्वहर,
निखिल भू-गगन को चढ़ा सन्ताप-ज्वर,
गुलाबी दामिनी कड़कती कसक कर।

प्रकृति-पट पर उठे निखर अक्षर सुघर,
विनत प्राणिपात में वेणुवन, दु्रमशिखर,
प्रफुल्लित तृण-सुमन, तरंगित सरित-सर।