भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चिर-नवीन वीण-क्वाण / रामइकबाल सिंह 'राकेश'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:50, 18 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामइकबाल सिंह 'राकेश' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुनता मन आदिनाद, चिर-नवीन वीण-क्वाण,
होकर विज्ञानवान, मननवान, ध्यायमान।
नाद-गन्ध से बँधकर आप्तकाम होता मन,
तम के भीतर रहकर, करता तम का नियमन।

अग्निपूत, वायुपूत मेरा मन निर्विकार,
चिदाकाश में विलीन चिद्घन मंगलकार।
धैवत-मध्यम, निषाद, प´्चम का मन्द्रतार,
भरता अन्तरघन में ध्वनि-मरोर बार-बार।