Last modified on 22 मई 2018, at 12:59

जंगल की आवाज / बालकृष्ण गर्ग

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:59, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गीदड़ ने अखबार निकाला-
‘जंगल की आवाज’,
जंगल के अंधे शासन के
उसमें खोले राज।
अपनी करनी सारी पढ़कर
शेर हुआ नाराज,
‘सारी प्रतियाँ जब्त करा दो’-
गरज उठा वनराज।

[नन्दन दिसंबर 1972]