Last modified on 22 मई 2018, at 13:03

नव जंगल टाइम्स / बालकृष्ण गर्ग

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:03, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

‘नव जंगल टाइम्स’ निकाला
     जानवरों ने पेपर,
कुत्ते – बिल्ली करें छिपाई
       चूहे कंपोजीटर।
हाकर बनकर बेंचें उसको
  कौए, मुर्गे, तितर,
चतुर कबूतर बने रिपोर्टर
  बंदर जी एडिटर।
             [साप्ताहिक हिंदुस्तान, 25 मार्च 1973]