Last modified on 22 मई 2018, at 14:42

एक से दस तक / बालकृष्ण गर्ग

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:42, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक बज रहा इकतारा,
दो तबले- ‘धितक-धितक’।
तीन गधे गाएँ गाना,
चार रीछ नाचें ‘कत्थक’।
पाँच कूकती हैं कोयल,
छह तितियाते हैं कोयल,
सात स्वरों का है ‘सप्तक’,
आठ पहर सारे होते।
नौ ग्रह अपने ‘ज्योतिष’ के,
इतने ही साहित्यिक रस।
दस अवतार कहे जाते,
और दिशाएँ भी हैं दस।
[रचना: 9 सितंबर 1996]