Last modified on 27 जून 2018, at 14:12

मिलना जुलना आना जाना / उत्कर्ष अग्निहोत्री

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:12, 27 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उत्कर्ष अग्निहोत्री |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मिलना जुलना आना जाना,
दुनिया एक मुसाफिरखाना।

मुझको मिलना ही था उससे,
ढूँढ रहा था कोई बहाना।

सच्चाई को ग़ौर से देखो,
ख़्वाबों से क्या जी बहलाना।

भटके एक मुसाफिर से सब,
पूछ रहे हैं ठौर ठिकाना।

आज बहुत जी भारी भारी,
आया है कुछ याद पुराना।