Last modified on 10 जुलाई 2018, at 17:05

शेक्सपियर इज डेड / पंकज चौधरी

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:05, 10 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कैरेक्‍टर नहीं है जहां
वहीँ वेल्थ है
वहीँ हेल्थ है

वहीं सब कुछ है
वहीं सब कुछ है!

कैरेक्‍टर है जहां
वहां ना तो वेल्थ है
और ना ही हेल्थ है!

वहां कुछ नहीं है
वहां कुछ नहीं है!
57. इमोशनल अत्याचार

सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर भोजन किया”

विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर जल-पान किया”

एक और विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर खटिया पर रात बिताई”

इक्कीसवीं शताब्दी में भी
भारत के दलितों के साथ
इससे बड़ा इमोशनल अत्याचार
और क्या हो सकता है!