भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
इमोशनल अत्याचार / पंकज चौधरी
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:05, 10 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर भोजन किया”
विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर जल-पान किया”
एक और विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर खटिया पर रात बिताई”
इक्कीसवीं शताब्दी में भी
भारत के दलितों के साथ
इससे बड़ा इमोशनल अत्याचार
और क्या हो सकता है!