Last modified on 28 जुलाई 2018, at 14:08

अमलताश / अंजना वर्मा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:08, 28 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 (1)
उठा लिया है भार
इस भोले अमलताश ने
दुनिया को रोशन करने का
बिचारा दिन में भी
जलाये बैठा है करोड़ों दीये!

 (2)
न जाने किस स्त्री ने
टाँग दिये अपने सोने के गहने
अमलताश की टहनियों पर
और उन्हें भूलकर चली गई
 
 (3)

पीली तितलियों का घर है अमलताश
या सोने का शहर है अमलताश
दीवाली की रात है अमलताश
या जादुई करामात है अमलताश!