भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोहरा / अखिलेश श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:48, 29 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अखिलेश श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं शाम होते-होते तुम्हें चाँद कह ही देता हूँ
नहीं तो रात तक तुम मेरे लिए
नक्षत्र हो जाओगी।
यह नयी युक्ति, नया विचार रच
फिसल कर गिरने का समय है
देवता गिर कर बदल रहे है मानव में
मानव असुरो में
असुर श्वानो में
स्त्री, देव तक तुमको सिर्फ़ देखना नहीं
स्पर्श करना चाहते है
कोहरा, एक बहाना है
रातो का विस्तार है इसमें
देवताओं की लार मिली हुई है।