भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन एक शपथ है / नंदेश निर्मल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:45, 3 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदेश निर्मल |अनुवादक= |संग्रह=चल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

बच्चों! जीवन एक शपथ है,
पथ के कांटे चुनते जाना
चाहे घोर तपस्या कर के
जीवन माला बुनते जानन।

बच्चों! जीवन एक शपथ है,
पथ के कांटे चुनते जाना।

लोभ-घृणा के मरुस्थल में
अपने पाँव कभी मत रखना
सब धर्मों का मंदिर मन है
इसके दीप जलाये जाना।

बच्चों! जीवन एक शपथ है,
पथ के कांटे चुनते जाना।

मानों तुम परदेश गये हो
कोई भी पहचान नहीं है
फिर भी मीठे बोल बोल कर
दिल का तार मिलाते जाना।

बच्चों! जीवन एक शपथ है,
पथ के कांटे चुनते जाना।

भावुकता के वशीभूत हो
निर्णय सोचो तुम मत करना
पहले सोचो, खूब विचारो
तब जाकर तुम पांव बढ़ाना।।

बच्चों! जीवन एक शपथ है,
पथ के कांटे चुनते जाना।

देश तुम्ही से तुम इससे हो
बनो सहारा एक दूजे के
जितना हो सामर्थ्य करो तुम
जीवन मान्य कराते जाना।

बच्चों! जीवन एक शपथ है,
पथ के कांटे चुनते जाना।

सुलग रहा है अखिल विश्व यह
अमन आज हहकार रहा है
संहारक युद्धास्त्र प्रवल हो
खोल दिया है वंदीखाना।

बच्चों! जीवन एक शपथ है,
पथ के कांटे चुनते जाना।