Last modified on 3 सितम्बर 2018, at 17:48

बालक का धर्म / नंदेश निर्मल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:48, 3 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदेश निर्मल |अनुवादक= |संग्रह=चल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुरू-शिष्य का है यह रिश्ता
भक्त और भगवान सरीखे।

विद्या सीखो विनय भाव से
भक्त और भगवान सरीखे।

माँ बेटे का है यह रिश्ता
भक्त और भगवान सरीखे।

माँ की पूजा करो सोचकर
भक्त और भगवान सरीखे।
प्राणाधार पिता होते हैं
भक्त और भगवान सरीखे।

पुत्र पिता के सेवक होते
भक्त और भगवान सरीखे।

मित्र बनो तो इनके जैसा
सोहे कृष्ण सुदामा जैसे।

कभी मित्र को धोखा देना
होता है अपराध सरीखे।

मानवता है एक तपस्या
पूजित यह भगवान सरीखे।

भक्त और भगवान निखरते
पुष्पों की वर्षा हो जैसे।

हर रिश्ता का एक धर्म है
उसे निभाओ कर्म समझके।

कहता यह नन्देश तुझे है
गुण सीखो वरदान सरीखे।

कोटी नमन धरती का करतू
है यह तेरी माता जैसी।

धरती माता सबको माता
पूजा का भगवान सरीखे।