Last modified on 17 सितम्बर 2018, at 17:16

धन्य-धन्य हे दो अक्तूबर! / निशान्त जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:16, 17 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त जैन |अनुवादक= |संग्रह=शाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गांधी-शास्त्री के गुण गाते,
धन्य-धन्य हे दो अक्तूबर!
 
बापू की तुम याद दिलाते,
सत्य-अहिंसा तुम समझाते,
प्रेम का सागर देते हो भर!
 
लाल बहादुर सीधे-सादे,
ठाने पर मजबूत इरादे,
उनकी यादों की तुम गागर।
 
सबका दुःख अपना दुःख मानें,
एक-दूजे के भले की ठानें,
इसी प्रेरणा के तुम सागर!
 
देश की खातिर मिट जाएँ हम,
राष्ट्र-उदय को जुट जाएँ हम,
इसी भाव से भर दो हर घर!
 
इंतजार में रहते हम सब,
नए वर्ष आओगे तुम कब,
आते जब लेते बुराई हर!
 
हुए जरूरी देश की खातिर,
बापू के आदर्श आज फिर,
अपनाएँ सब शीश झुकाकर!
 
राष्ट्रपिता के शौर्य की जय हो,
शास्त्रीजी के धैर्य की जय हो,
इन नारों से गूँजे अंबर!