Last modified on 17 सितम्बर 2018, at 17:17

मेरा नया दोस्त फेसबुक! / निशान्त जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:17, 17 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त जैन |अनुवादक= |संग्रह=शाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किए नए फोटो ‘अपलोड’,
कितने ‘लाइक’ मिलते रोज,
होती है मन में धुक-धुक,
मेरा नया दोस्त फेसबुक।
 
शेयर करेंगे मन की बात,
मिले ‘कमेंट’ भी हाथों हाथ
प्रोफाइल का नया है लुक।
 
स्कूल की मिलती ‘अपडेट’
क्या कर रहे नया क्लासमेट
पीछे रहने की क्या तुक!
 
चेतन भगत या ओबामा,
सचिन हो या फिर हो साइना,
सबको बना ‘फ्रेंड’ न रुक।
 
नए-पुराने दोस्त मिले,
बचपन के सब रंग खिले,
नए ‘फेस’ हैं, नई है ‘बुक’।
 
चेहरों की है एक किताब,
सबका पूरा रखे हिसाब,
रिश्ता है थोड़ा नाजुक।
मेरा नया दोस्त फेसबुक!