Last modified on 19 सितम्बर 2018, at 12:26

पद / 5 / बाघेली विष्णुप्रसाद कुवँरि

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:26, 19 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बाघेली विष्णुप्रसाद कुवँरि |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुन्दर सुरंग अंग अंग पै अनंग वारो,
जाके पद-पंकज में पंकज दुखारो है।
पीत पटवारो मुख मुरली सँवारो प्यारो,
कुण्डल झलक मुख मोर पंख धारो है॥
कोटिन सुधाकर को सुखमा सुहात जाके,
मुख माँ लुभाती रमा रंभा सी हजारो है।
नन्द को दुलारो श्रीयशोदा को पियारो,
जौन भक्त सुख सारो सो हमारो रखवारो है।