Last modified on 19 सितम्बर 2018, at 16:29

पद / 2 / रानी रघुवंशकुमारी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:29, 19 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रानी रघुवंशकुमारी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पिय चलती बेरियाँ, कछु न कहे समझाय।
तन दुख मन दुख, नैन दुख हिय भे दुख की खान।
मानो कबहूँ ना रही, वह सुख से पहचान॥
मन में बालम अस रही, जनम न छोड़ति पाय।
बिछुड़न लिखा लिलार में, तासों कहा बसाय॥
बालम बिछुड़न कठिन है करक करेजे हाय।
तीर लगे निकसे नहीं, जब लौं प्रान न जाय॥
जगन्नाथ के सिंधु में, डोंगी की गति जोय।
तास मति पिय के बिरह में, हाय हमारी होय॥