Last modified on 29 सितम्बर 2018, at 11:32

आए काले बादल घिर कर / अजय अज्ञात

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:32, 29 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
 आए काले बादल घिर कर
सागर से गागर को भरभर

जंगलजंगल‚ पर्वतपर्वत
आसाढ़ी घन बरसें झरझर

जब कौंधे है चपला नभ में
कांपे सब का जियरा थरथर

चलते हैं सब छाता ताने
कुछ बैठे हैं घर के भीतर

थोड़ीसी आहट पाते ही
नैना जाते हैं देहरी पर

देखो निकला इंद्रधनुष भी
सतरंगी ये कितना सुंदर

मेघों के रथ बढ़ते जाते
कलकल बहते नदिया‚ निर्झर

फूट रही नव कोपल हरसू
आया सावन‚ बीता पतझर

आते‚ जाते दूर गगन में
निशदिन काले मेघ निरंतर