Last modified on 29 सितम्बर 2018, at 11:32

अधरों की मुस्कान है बेटी / अजय अज्ञात

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:32, 29 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
अधरों की मुस्कान है बेटी
घरआंगन की शान है बेटी

जाती है ससुराल सँवर कर
अपने घर मह्मान है बेटी

करती निश्छल प्रेम सभी से
हर रिश्ते की जान है बेटी

मूरत है ममता‚ करुणा की
क़ुदरत का वरदान है बेटी

चूल्हा-चौका खूब संभाले
रखती सबका ध्यान है बेटी

कहता है ‘अज्ञात' सभी से
सर्वोत्तम संतान है बेटी