Last modified on 8 नवम्बर 2018, at 15:04

समुद्री दृश्य / आर्थर रैम्बो / मदन पाल सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:04, 8 नवम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आर्थर रैम्बो |अनुवादक=मदन पाल सिं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तॉबाई और रजत नौकाएँ
फ़ौलादी श्वेत उनके वक्षस्थल
चीर रहे हैं फेन
उखाड़ रहे हैं शूल-कण्टकों की जड़ें

कच्छ मरुभूमि के प्रवाह और
भाटे की विशाल लीक
वलयकार बह रही है सुदूर-पूर्व की दिशा में
वन-कानन के स्तम्भों की ओर
पीपों के सेतुबन्ध की तरफ़
जिनके कोण आप्त हैं प्रकाश के भँवरों में।

मूल फ़्रांसीसी भाषा से अनुवाद : मदन पाल सिंह