Last modified on 26 जनवरी 2019, at 07:00

इश्क़ तो है ऐसा मंतर क्या बताएँ आपको / हस्तीमल 'हस्ती'

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:00, 26 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हस्तीमल 'हस्ती' |संग्रह=प्यार का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इश्क तो है ऐसा मंतर क्या बताएँ आपको
संग को भी कर दे गौहर क्या बताएँ आपको

देखते हैं आपको जब सोचते हैं देर तक
चांद, शीशा, गुल, सुख़नवर, क्या बताएँ आपको

आप तो मिलने की कहकर खो गए हमने मगर
दिन गिने हैं ज़िंदगी भर क्या बताएँ आपको

इश्क के मारे हैं सब शैदाई हैं सब इश्क के
क्या सुख़नवर क्या कलंदर, क्या बताएँ आपको

जो हवेली प्यार की क़ीमत नहीं पहचानती
एक दिन हो जाती खण्डहर क्या बताएँ आपको