Last modified on 30 अप्रैल 2019, at 22:01

बड़ी अनजान है लड़की / मृदुला झा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:01, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुणों की खान है लड़की।

लड़ाई दीन मजहब पर,
हुई कुर्बान है लड़की।

कोई गुड़िया नहीं मूरत,
नहीं सामान है लड़की।

बदौलत अपनी मेहतन के,
बनी दिनमान है लड़की।

कभी तो फूल सी कोमल,
कभी पाषाण है लड़की।

इसे बख्शो जहाँ वालों,
हमारा मान है लड़की।