भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
इतना क्यों शर्माएँ हम / मृदुला झा
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:33, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने इतना क्यों शर्माएँ हमए / मृदुला झा पृष्ठ इतना क्यों शर्माएँ हम / मृदुला झा पर स्थानांत...)
उल्फत में लुट जायें हम।
जीवन है अभिनव उपहार,
इसका लुत्फ उठायें हम।
दुश्मन भी हो जाये दोस्त,
बढ़कर हाथ मिलाएँ हम।
सब जन मिल-जुलकर रह लें,
ऐसी जुगत भिड़ाएँ हम।
घर-घर में खुशहाली हो,
मिलकर जोर लगाएँ हम।
नैतिकता की बातें हों,
भ्रष्टाचार मिटाएँ हम।
स्वच्छ हवा पानी खातिर,
अनगिन पेड़ लगाएँ हम।