Last modified on 4 मई 2019, at 21:38

बड़ी अनजान है लड़की / मृदुला झा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:38, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने बड़ी अनजान है लड़कीए / मृदुला झा पृष्ठ बड़ी अनजान है लड़की / मृदुला झा पर स्थानांतरित क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुणों की खान है लड़की।

लड़ाई दीन मजहब पर,
हुई कुर्बान है लड़की।

कोई गुड़िया नहीं मूरत,
नहीं सामान है लड़की।

बदौलत अपनी मेहतन के,
बनी दिनमान है लड़की।

कभी तो फूल सी कोमल,
कभी पाषाण है लड़की।

इसे बख्शो जहाँ वालों,
हमारा मान है लड़की।