भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पतंग और माँझे / मुकेश निर्विकार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:18, 20 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश निर्विकार |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऊपर
आसमान में
ऊँचे
और ऊँचे
उड़ाने को बेताब हैं
पतंगे

नीचे धरती पर
पीछे
और पीछे
खिंच रहे हैं
माँझे

फड़फड़ाकर
आ ही गिरेंगी
देर-सवेर
धरती पर
तमाम पतंगे
आसमान की

खुद में चुपचाप
सिमट जाएगे मांझे

कतई बेअसर.....
बिलकुल अंजान......
एकदम खामोश

एक बार फिर से
छुप जाएँगे सारे अपराध
खामोशियों में!