Last modified on 11 सितम्बर 2019, at 14:22

प्रसिद्धि / हरीश प्रधान

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:22, 11 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश प्रधान |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैंने अपनी
सभी आदर्शों युक्त सहजता,
और चरित्र को,
चौराहे की सलीब पर टांग
निर्लज्जता का
आकर्षक गॉगल पहिन लिया है।
और अब,
प्रतीक्षित हूँ, सलीब पर टंगी लाश को सड़ने
के लिये,
उसकी सड़नऔर बदबू
और मेरी प्रसिद्धि
दोनों
सब सहगामिनी हैं।