Last modified on 4 अप्रैल 2020, at 11:56

भोर के रंग खिलने लगे / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:56, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=भाव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भोर के रँग खिलने लगे।
शंख मन्दिर में बजने लगे॥

मिल भजन कर रहे भक्तजन
ढोल के स्वर गमकने लगे॥

अर्घ्य देने लगी अंजली
गीत अधरों पर सजने लगे॥

फिर हृदय में बसी भानुजा
भावना-नीर बहने लगे॥

भाव दिल में उठे इस तरह
कण्ठ में स्वर अटकने लगे॥

बाँसुरी जब है तेरी बजी
दिल सभी के धड़कने लगे॥

तेरा दर्शन मिले इसलिये
भक्त जन हैं मचलने लगे॥