Last modified on 14 सितम्बर 2008, at 17:39

मेरे आस-पास / नोमान शौक़

Nomaan Shauque (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 17:39, 14 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: टूटी हुई बांसुरी<br /> सूखे हांठों पर धरी है<br /> बरसों से<br /> टूटा हुआ ग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

टूटी हुई बांसुरी
सूखे हांठों पर धरी है
बरसों से

टूटा हुआ गुलदान
पड़ा है मेरे सामने
फूलों की बिखरी पंखुड़ियां भी
नहीं चुनी जा सकतीं
टूटी हुई व्हील चेयर पर बैठकर
बल्कि
और बढ़ती जा रही है
टूटे हुए पांव की पीड़ा।

मेरे आसपास
कुछ भी वैसा नहीं
जैसा होना चाहिए !