Last modified on 23 जुलाई 2020, at 12:53

कंचन मंदिर ऊँचे बनाई के / रसखान

कंचन मंदिर ऊँचे बनाई के
मानिक लाइ सदा झलकेयत।
प्रात ही ते सगरी नगरी।
नाग-मोतिन ही की तुलानि तलेयत।
जद्यपि दीन प्रजान प्रजापति की
प्रभुता मधवा ललचेयत।
ऐसी भए तो कहा रसखानि जो
सँवारे गवार सों नेह न लेयत।