भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कंचन मंदिर ऊँचे बनाई के / रसखान

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कंचन मंदिर ऊँचे बनाई के मानिक लाइ सदा झलकेयत।
प्रात ही ते सगरी नगरी नाग-मोतिन ही की तुलानि तलेयत।
जद्यपि दीन प्रजान प्रजापति की प्रभुता मधवा ललचेयत।
ऐसी भए तो कहा रसखानि जो सँवारे गवार सों नेह न लेयत।