Last modified on 3 अक्टूबर 2020, at 22:54

अकाल का पहला दिन / राजकमल चौधरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:54, 3 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकमल चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राजेन्द्र प्रसाद सिंह के लिएэээ

जब पूरा का पूरा यह शहर
मुज़फ़्फरपुर
खारे पानी में डूब गया
औरत वह बेमिसाल
मीराजी की ग़ज़ल में शीशे के बिखरे हुए —
टुकड़ों पर छूटती-बिखरती रह गई
बेनहाई हुई, बग़ैर सँवारे बाल ...

उसके चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं,
हरे, पीले, नीले, सफ़ेद साँप रेंगते हैं
उसके होंठों में शब्द नहीं

शब्द नहीं
मुड़े हुए घुटनों के ऊपर
अन्धेरी झाड़ियों में
सिर्फ़ एक अक्षर
होता है बीज-मन्त्र
स्त्रीं स्त्रीं स्त्रीं
स्त्रीं स्त्रीं
और
कुछ नहीं होता है अकाल ... केवल यही ... कि ...
पूरा का पूरा यह शहर खारे पानी में डूब जाता है
उस एक बेनज़ीर औरत के मातम में,
हम एक नया मर्सिया क्यों नहीं लिखे ?