भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आज अपने आप से भी / रामगोपाल 'रुद्र'
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:00, 7 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामगोपाल 'रुद्र' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
आज अपने आपसे भी उठ गया विश्वास!
सजल जो सपने सँजोए,
नयन में मन में जुगोए,
आज वे भी जब न रह पाए, रहा क्या पास?
आस पर जिनकी चला मैं,
आज उनसे ही छला मैं,
साधना की भित्तियाँ भी बन गईं परिहास!
धुल गई धुँधली प्रतीक्षा,
हो गई अन्तिम प्रतीक्षा;
बुत बनी इन पुतलियों में आज गति न विलास!
अब न डोलेगा कभी मन,
अब न सिहरेगा तभी तन,
बाँध पाएगा हृदय को अब न कोई पाश!