Last modified on 8 जनवरी 2021, at 18:28

गले लगाएँ / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:28, 8 जनवरी 2021 का अवतरण ('1 तुम छाया हो जीवन की धूप में मन, काया हो। 2 शीत भीषण का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

1 तुम छाया हो जीवन की धूप में मन, काया हो। 2 शीत भीषण काँप जब वजूद, तुम हो धूप। 3 मिटता वैभव जर्जर होती काया प्यार न मिटे। 4 एक छुअन हौले लिया चुम्बन प्राण जगाए। 5 कितना दिया ! पिलाया मधुरस! जाने ये हिया। 6 देती है ऊर्जा तेरी वे प्रार्थनाएँ गले लगाएँ। 7 शब्दों में रस दृष्टि में मधु स्पर्श तुझसे पाया।

-0-