Last modified on 20 अक्टूबर 2007, at 20:14

बहते जल के साथ न बह / जगदीश व्योम

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:14, 20 अक्टूबर 2007 का अवतरण

बहते जल के साथ न बह

कोशिश करके मन की कह।


मौसम ने तेवर बदले

कुछ तो होगी खास बज़ह।


कुछ तो खतरे होंगे ही

चाहे जहाँ कहीं भी रह।


लोग तूझे कायर समझें

इतने अत्याचार न सह।


झूठ कपट मक्कारी का

चारण बनकर गजल न कह।