Last modified on 28 जनवरी 2022, at 20:02

एयरपोर्ट पर - 1 / रेखा राजवंशी

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:02, 28 जनवरी 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा राजवंशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कर रहे हैं विदा
मित्र और रिश्तेदार
कुछ हमारे लिए खुश हैं
कुछ दुखी
बंट रहा है परिवार

देश की सीमा के परे
समय के भी परे
शायद फिर मिलें न मिलें
मिलें भी तो
आज की तरह न मिलें
और दूरियों में बंट जाएँ
सारे शिकवे, सारी शिकायतें
और मन के गिले

सब कुछ बदल जाए
जाने-आने की परिधि के पार
कांगारूं के देश में जाने कैसा हो संसार।