Last modified on 20 मई 2022, at 23:54

प्यास की ताप / दिनेश कुमार शुक्ल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:54, 20 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन के बीहड़ पठार पर बहती आती
यह पथरीली नदी
घुले हैं जिसके जल में
गाँव, नगर, घर, जंगल, पर्वत

सारे संभव आकारों के पार
एक आकार अकल्पित
जगता रहता इस पथरीली
जटिल नदी की
अंतःसलिला धाराओं में

इसीलिये जब आता कोई
लेकर अपनी प्यास
नदी के पत्थर बरबस पसीजते हैं
सात रंग की सात स्वरों की नवरस की धाराएँ उनसे
अपने आप छलकने लगती
जैसे माँ का आँचर गीला हो उठता है

गाढ़ा मीठा धैर्य धरा का
भरा हुआ है
इन्हीं पत्थरों के अन्तस् में
ये पिघलेंगे
इन्हें प्यास का ताप चाहिये