Last modified on 18 जून 2022, at 11:24

बर्लिन की दीवार / 10 / हरबिन्दर सिंह गिल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:24, 18 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पत्थर निर्जीव नहीं हैं
ये तो बोलते भी हैं, हर भाषा।

यदि ऐसा न होता
क्योंकर पूजास्थलों की बनावट
देखकर ही
कोई कैसे अंदाज लगा लेता
कि इसकी चारदीवारी में
कौन से धर्म ग्रंथों की होती है पूजा।

तभी तो बर्लिन दीवार के
ये ढ़हते टुकड़े भी बोल रहे हैं
कि इन पत्थरों से
एक ऐसा पूजास्थल बनाना
जिस भाषा कोई भी बोली जाती हो
परंतु बोल
मानवता की समृद्धि के
गाये और पढ़े जाते हों।