Last modified on 18 जून 2022, at 12:16

बर्लिन की दीवार / 27 / हरबिन्दर सिंह गिल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:16, 18 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पत्थर निर्जीव नहीं है
वे एक आवाज भी हैं।

यदि ऐसा न होता
अजन्ता और एलोरा की गुफाएं
क्योंकर आज भी बोलतीं
कहानी उस अभूतपूर्व लगन की
जो उस समय के
लोगों में थी
एक कला के प्रति
और उससे भी ज्यादा
कला की गहराई में डूबकर
जीवन का अर्थ दूढने की।

तभी तो बर्लिन दीवार के
ये ढ़हते टुकड़े पत्थरों के भी
दे रहे हैं आवाज मानव को,
इन पत्थरों का प्रयोग
कला की गहराई
तक ही सीमित रखों,
न कि ऐसी दीवारों को
बनाने के लिये
जो मानवता की
आवाज ही दबा दे।